मकान पर छापा, 28 सिलेंडर पकड़े
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मकान पर छापा मारकर वहां से 28 सिलेंडर बरामद किए। पुलिस ने सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पूर्ति निरीक्षक की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। नई मंडी कोतवाली के साउथ भोपा रोड स्थित मुकेश गोयल के मकान पर पुलिस ने मकान पर छापा मारकर वहां से 28 सिलेंडर गैस के बरामद किए, जिनमें कुछ खाली और बाकी भरे हुए थे। पुलिस ने मुकेश गोयल को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुुंचे पूर्ति विभाग के एआरओ जगबीर सिंह ने लिखापढ़ी कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।