फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों के दो सप्लायर मुठभेड़ में दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियारों के दो सप्लायर मुठभेड़ में दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चुनाव में हथियारों की सप्लाई करने वाले दो तस्करों को मीरापुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। ये फर्जी दरोगा बनकर अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में मस्कट और तमंचों के अलावा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उन लोगों की तलाश में जुटी है, जहां से ये अवैध हथियार लाते थे तथा जिन लोगों को बेचने जा रहे थे।
पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी देहात आलोक शर्मा ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि मीरापुर इंस्पेक्टर पंकज त्यागी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियारों की तस्करी करने आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। शीतला माता मंदिर के पास कुछ देर में बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक बोरे में बंद 12 बोर की सात मस्कट, 315 बोर की दो मस्कट, पांच तमंचे 315 बोर के, दो तमंचे 12 बोर के तथा काफी संख्या में कारतूस बरामद हुए। साथ ही तलाशी लेने पर दोनों के पास से पुलिस के एसआई के दो फर्जी परिचय पत्र भी मिले। थाने लाकर की गई पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने नाम दिलशाद पुत्र रहीसू और सनव्वर पुत्र मुनफैद निवासीगण गांव जौला, बुढ़ाना बताए। एसएसपी ने बताया कि दोनों बदमाश लोकसभा चुनाव के चलते इन अवैध हथियारों को इलाके में बेचने के लिए आए थे। इनका उद्देश्य चुनाव को प्रभावित करना था। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


फर्जी दरोगा बन कर करते थे हथियारों की सप्लाई
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए हथियार तस्करों के पास से पुलिस विभाग के एसआई के दो फर्जी परिचय पत्र मिले हैं, जो इन्होंने अपने नाम से ही बना रखे थे। बाजार से परिचय पत्र का प्रोफार्मा बना कर फर्जी मोहर लगा कर एसआई के फर्जी आईकार्ड बनाए गए थे। जहां भी कोई चेकिंग होती थी तो ये अपना फर्जी आईकार्ड दिखा कर बच जाते थे।
विज्ञापन


हथियार बेचने और लेने वाले भी टारगेट पर
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान हथियार सप्लाई कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। दोनों बदमाशों से की गई पूछताछ में जहां से हथियार लाए थे और जहां बेचे तथा बेचने जा रहे थे, उन लोगों को भी पुलिस ने सूचीबद्ध किया है, जिसकी तलाश में दबिश डाली जा रही है, जल्द ही हथियार तस्करों के और साथी भी गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें