फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर दिनदहाड़े स्कूटी सवार चोर महिला का पर्स छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड पर स्कूटी सवार युवक महिला का पर्स छीनकर फरार
विज्ञापन

देवबंद। नगर के अतिव्यस्त रेलवे रोड़ पर स्कूटी सवार युवक ने दिनदहाड़े सत्संग सुनने जा रही महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गया। महिला शोर मचाती हुई लुटेरे के पीछे भागी लेकिन तब तक वह गलियों के रास्ते भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

संत नगर कालोनी निवासी अनिल श्रीवास्तव की पत्नी गुड्डी शनिवार को अपनी सहेली जूली भाटिया के साथ सत्संग सुनने के लिए लाजपत नगर कालोनी स्थित सत्संग भवन जा रही थी। दोपहर करीब 12.15 बजे जब वह टेलीफोन एक्सचेंज के निकट पहुंची तो इसी दौरान पीछे से स्कूटी सवार होकर आए युवक ने गु्डडी के हाथ से पर्स झपट लिया। इससे पहले की गुड्डी कुछ संभल पाती चोर स्कूटी पर तेजी के साथ भगाते हुए फरार हो गया। दोनों महिलाओं ने चोर चोर शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए। इनमें से एक व्यक्ति गुड्डी को अपनी बाइक पर बैठाकर रेलवे रोड़ पुलिस चौकी पंहुचा तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि बाद में पुलिसकर्मी बाइकों पर सवार होकर चोर की तलाश में सड़क पर निकले, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। गुड्डी ने बताया कि उसके पर्स में करीब ढाई हजार रुपये, मोबाइल और घर की चाबियां थीं। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से रेलवे रोड निवासियों में भारी रोष है। सभासद प्रतिनिधि बालेंद्र सिंह, दलीप मल्होत्रा, सिमरलाल सचदेवा, गुरजोत सिंह सेठी, राजन छाबड़ा आदि ने पुलिस ने शीघ्र चोर को पकड़ने की मांग की है। बता दें कि पुलिस यदि आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालती तो शायद चोर पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें