फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लखिया बना कुख्यात डाकू बबुली कोल

विज्ञापन
विज्ञापन
छह लाख का इनामी बना डाकू बबुली कोल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कुख्यात डाकू बबुली कोल अब छह लाख का इनामी बन गया है। मप्र से अब उस पर इनाम 50 हजार बढ़ाया गया है। पहले भी उस पर यहां से 50 हजार और यूपी से पांच लाख का इनाम था। इस पर एक सैकड़ा हत्या, अपहरण, पुलिस पर फायरिंग, फिरौती, धमकाने, रंगदारी वसूलने और मारपीट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड में दर्ज आईएस 262 डाकू बबुली कोल पर मप्र गृहमंत्रालय ने 50 हजार का इनाम बढ़ाने की संस्तुति कर दी है। सतना एसपी संतोष गौर ने बताया कि डाकू बबुली पर इनाम बढ़ाने की फाइल आईजी स्तर से गृह मंत्रालय गई थी। शनिवार को इसकी संस्तुति कर दी गई है। जिससे अब बबुली को जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर एक लाख का इनाम घोषित हो गया है। उधर यूपी में इस पर पांच लाख का इनाम घोषित है। इस प्रकार अब इस पर छह लाख का इनाम हो गया है। यूपी एमपी क्षेत्रों में इस डाकू गैंग पर एक सैकड़ा मामले दर्ज हैं। इस इनाम के बढ़ने पर डाकू बबुली अब डाकू ददुआ व ठोकिया की श्रेणी में पहुंच गया है। जानकारों की मानें तो इन दोनों डाकू के मारे जाने के बाद बबुली सबसे बड़ा डकैत बनकर उभरा है। दोनों प्रदेश की पुलिस टीमें लगातार इस गैंग को मारने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें