पैंठ बाजार में युवती से मोबाइल छीना
शाहपुर। कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक पैठ में सामान खरीदने आयी युवती के हाथ से बाइक सवार तीन युवक मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। कस्बे में बसी रोड पर शनिवार को साप्ताहिक पैठ लगती हैं। एक गांव की युवती अपने भाई के साथ साप्ताहिक पैठ से सामान खरीदने आयी थी। जब वह सामान खरीदकर साप्ताहिक पैठ से बाहर निकली, तो वहां बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और युवती के हाथों में मौजूद मोबाइल फोन को छीन कर फरार हो गए। युवती ने शोर मचाया तो युवती के भाई व अन्य लोगों ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया, किंतु बाइक सवार युवक फरार हो गए।
दो पक्षों में कहासुनी
मीरापुर। गांव भुम्मा में एक नलकूप के मलबे को उठाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गयी। धर्मवीर पुत्र रघुवीर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस में खेती करने वाले किसान ने उसके नलकूप को गिरा दिया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और घंटो थाने में गहमा गहमी रही। पुलिस मामले की जांच पडताल में लगी है।
बीडीओ ने किया हरिनगर झबरपुर का निरीक्षण
पुरकाजी। बीडीओ ने टीम के साथ गांव हरिनगर झबरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में स्वीकृत हो चुके शौचालयों की जांच कर अधूरे पड़े शौचालयों का 25 फरवरी तक निर्माण पूरा करने को कहा। बीडीओ ने बताया कि गांव में 1266 शौचालय बनाये जाने हैं, जिनमे से 633 शौचालयों की पहली किस्त 6 हजार रुपये खातों में आ गयी।