पुलिस को देख मारपीट करने आए छात्र फरार
खतौली। रेलवे रोड पर एक कोचिंग सेंटर पर छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। इस बीच दो छात्रों में विवाद हो गया। सोमवार को छात्र को पीटने के लिए एक दर्जन से अधिक छात्र मुंह पर कपड़ा लपेट कर पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों को मारपीट की भनक लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर छात्र वहां से भाग गए।
तीस पेटी शराब के साथ दो दबोचे
मंसूरपुर। पुलिस ने रविवार दोपहर एक कार से तीस पेटी शराब की बरामद की। शाहपुर मोड़ के पास कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कार के अंदर से 30 बेटी शराब की मिली, जो हरियाणा से हरिद्वार ले जाई जा रहीं थीं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम जितेंद्र पुत्र रणबीर सोनीपत, अमित पुत्र रामकिशन गोहाना, हरियाणा बताए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।