फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम के ताले तोड़कर लाखों काम उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला लद्दावाला निवासी इरफान ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका मुस्तफा मार्केट में गोदाम है, जिसमें आटो स्पेयर पार्ट्स का सामान भरा रहता है। आरोप है कि बुधवार की रात चोरों ने उसके गोदाम का ताला तोड़ दिया और भीतर घुसकर मोबिल ऑयल, फिल्टर व ऑटो स्पेयर के अन्य कीमती पार्ट्स चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह गोदाम पर पहुंचने के बाद उसे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाननगर निवासी सुंदर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई संजय अपने बेटे सूर्य प्रताप के साथ बुधवार को बाइक से शहर से गांव लौट रहा था। रुड़की रोड स्थित निरंकारी आश्रम के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दंपती से मारपीट, धमकी दी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी मिथलेश ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति महेश की मोहल्ले के ही युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि देर शाम शुभम, हिमांशु, मीना व वीशो ने घर में घुसकर महेश के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महेश के साथ ही उसकी पत्नी मिथलेश के साथ भी मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें