फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगरपालिका ईओ ने सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला ढाकन चौक में महिला शमीम ने नगरपालिका की भूमि में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाया था। नगरपालिका की ओर से ही शौचालय का निर्माण होना था। जांच पड़ताल मेें पता चला कि जिस जगह पर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। वह नगरपालिका की सरकारी भूमि है। पुलिस ने ईओ ओमगिरी की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला कर्मचारी से अभद्रता, फोन छीना
खतौली। जेई मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला सैनीनगर के एक युवक ने बिजलीघर में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता की तथा उसका मोबाइल छीन लिया। कुछ देर बाद युवक ने महिला कर्मचारी का मोबाइल वापस कर दिया। अब आरोपी युवक महिला कर्मचारी को झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें