फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर पुलिस ने अन्य प्रदेशों से चोरी या धोखाधड़ी से ट्रैक्टर लाकर यहां बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। आरोपी की निशानदेही पर एक मकान में छिपाकर रखे गए दस ट्रैक्टर भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस फरार हुए बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी देहात अजय सहदेव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मीरापुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का ट्रैक्टर किसी को बेचने जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने गांव कैलापुर जसमोर में दबिश देकर ट्रैक्टर लेकर आ रहे रणवीर नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवक पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपने निर्माणाधीन मकान में चोरी के नौ अन्य ट्रैक्टर छिपाकर रखे जाने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के मकान में दबिश देकर वहां खड़े किए गए चोरी के नौ अन्य ट्रैक्टर भी बरामद कर लिए।
पूछताछ में आरोपी ने अपने फरार हुए दो अन्य साथियों के नाम अजय व मुलायम निवासी कैलापुर जसमौर थानाक्षेत्र रामराज बताया, जबकि तीसरे को वह नहीं जानता। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बरामद किए गए ट्रैक्टरों को अन्य जनपदों के साथ ही अन्य प्रदेशों से भी चोरी अथवा धोखाधड़ी कर लाए जाने की जानकारी दी। आरोपी के अनुसार, यहां लाने के बाद वे ट्रैक्टर के फर्जी कागजात बनवाकर उन्हें औने-पौने दामों में बेच देते थे। उन्होंने चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने पर एसओ मनोज चौधरी और उनकी टीम का भी उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें