पुरकाजी। थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने थाने पर तहरीर देकर नगदी और लोहे के गेट का पल्ला चोरी करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पीड़ित ग्रामीण ग्राम फलौदा निवासी रोबिन त्यागी का आरोप है कि गांव के ही तहरीर में नामजद आरोपी ने दो दिन पूर्व मेरे घर में घुसकर कमरे में रखी 4200 रुपये की और लोहे के गेट का पल्ला चोरी कर लिया। जिसे वापस मांगने पर आरोपी दुर्व्यवहार कर रहा है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घर में घुसा घायल हिरण
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम मांडला में ग्रामीण गौतम पुत्र प्रीतम के घर में रविवार सांय एक घायल हिरण घुस गया। जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो हिरण इधर उधर उत्पात मचाकर घर में रखा सामान तोड़ना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और हिरण को पकड़ बांध दिया और 100 डायल पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को सूचना दी। जिस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हिरण को कब्जे में ले लिया। वन रक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हिरण घायल है इसका उपचार कराने के उपरांत इसे जंगल में छोड दिया जाएगा।