फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाईयों पर हमला कर कपड़ा छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी इकबाल का पुत्र गय्यूर अपने दो भाइयों आरिश और सारिक गांव संभलहेड़ा में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने गए थे। सोमवार दोपहर कपडे़ के मोल भाव को लेकर गांव के फारूक पुत्र अब्दुल रहमान के साथ कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपियों ने धारदार हथियार से तीनों भाइयों पर हमला बोल दिया। हमले में गय्यूर को गंभीर चोटें आई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की ओर से फारूक सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि गय्यूर के कुछ रुपये और कपड़ा भी हमलावरों ने छीन लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
मीरापुर।
पुलिस ने मोहल्ला शरफपुरा के एक घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में नमकमंडी निवासी संजीव पुत्र सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि शनिवार रात आरोपी युवक ने मोहल्ला शरफपुरा पहुंच कर युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। युवती द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें