मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गांव सहावली में कुछ बदमाशों ने युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव सहावली निवासी राजवीर शर्मा पुत्र श्याम सिंह मंगलवार रात कहीं जा रहा था। सहावली मोड पर कुछ बदमाशों ने उसे गोली तार दी। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई प्रेमपुरी निवासी ब्रजेश ने अज्ञात में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
स्कूटर चोरी करते दबोचा
मुजफ्फरनगर। व्यापारी के घर के सामने से स्कूटर चोरी कर ले जा रहे युवक को लोगों ने दबोच कर शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। मोहल्ला आहताऔलिया निवासी व्यापारी सुभाष गोयल पुत्र बाबूलाल ने बताया कि आरोपी उसके घर के बाहर खड़े स्कूटर को चोरी कर ले जा रहा था। इसी बीच उसकी नजर आरोपी पर पड गयी और उसने शोर मचा दिया। पास पड़ोस के लोगों ने मौके से भाग रहे आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी नई मंडी के गांव रथेडी निवासी नईम पुत्र सईद है, जिसे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने गांव पीनना के जंगल में एक आरोपी को कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा है, जबकि दो आरोपी इंदर फरार हो गए। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब, यूरिया आदि सामान बरामद किया है।
बाइक चोरी
मीरापुर। मीरापुर-जानसठ रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल के बाहर खड़ी बाइक को बदमाश चोरी कर ले उडे़। पीड़ित ने इंचौली निवासी उस्मान की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती को लेकर फरार
मीरापुर। तुल्हेडी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी को उसका ममेरा भाई बहका फुसला कर भगा ले गया। पीडित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बिल जमा करने पर भी नोटिस भेेजा
मीरापुर। संभलहेडा निवासी एक विद्युत उपभोक्ता ने समस्त भुगतान देकर अपना विद्युत कनेक्शन कटवा लिया था। विद्युत विभाग की अंधेरगर्दी के चलते कनेक्शन कटने के करीब 26 माह बाद 216371 रूपये के जमा कराने के नोटिस मिलने से उपभोक्ता के होश उड गये। पीडित उपभोक्ता नसीम अहमद डीएम से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।