फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर महिलाओं की तलाशी लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। चोरी हुए एक मोबाइल की जानकारी करने गई पुलिस पर महिलाओं की तलाशी लेने के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। थाने पर नाराज लोगों से पुलिस की झड़प हो गई।
विज्ञापन

शनिवार रात में कस्बा निवासी विनीत गोयल का मोबाइल चोरी हो गया था। शिकायत पीड़ित ने यूपी 100 डायल पर की। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोबाइल की लोकेशन मिलने के आधार पर निकट ही एक मोहल्ले में जाकर एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों से मोबाइल की जानकारी ली। काफी प्रयासों के बावजूद मोबाइल का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी मामले को लेकर रविवार को मोहल्ले के कुछ लोग थाने पहुंचे और पुलिस पर मोबाइल की जानकारी करने के नाम पर घर में मौजूद महिलाओं की तलाशी लेने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतूरा ने उक्त लोगों को कांवड़ मेले के दौरान बेवजह माहौल खराब करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बाद में वहां मौजूद अन्य लोगों के समझाने पर वह लोग लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें