फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुंगी चोरों का आतंक, महिलाओं के कुंडल खींचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। लुंगी गैंग के सदस्यों ने शनिवार की रात को घर में घुसकर सो रही महिलाओं के सोने के कुंडल लूट लिए। 65 वर्षीय महिला ओमवती पत्नी ब्रजलाल यादव ने बताया कि शनिवार शाम वह गुलावटी बुलंदशहर से अपने मायके होकर घर लौटी थी। इसके बाद सो रही थी। उसका पुत्र जगेन्द्र तथा पुत्रवधु भी पास में ही लेटे हुए थे। शनिवार की रात को लगभग एक बजे एक युवक जो लुंगी बांधे हुए था। उस चोर ने उसके दोनों कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। चोर कुंडल खींचकर मकान की दीवार कूदकर भाग निकला। भेड़ाहेड़ी गांव के पश्चिमी छोर पर रहने वाले शेखर की पत्नी सुनीता ने बताया कि वह अपने पति व सास पुष्पा व बच्चों के साथ घर के बरामदा में सो रही थी। शनिवार की रात को करीब 11.30 बजे अचानक किसी ने उसके कुंडल खींच लिए। एक ही रात में गांव के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई लूट की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन दिन से गांव में कुछ संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें