फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारी ने ही कराई थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के कर्मचारी ने ही कराई थी लूट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से हुई लूट कंपनी के ही कर्मचारी ने अपने साथियों से कराई थी। पुलिस ने लूट का खुलासा करते लूट में शामिल चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने लूट कराने वाले कर्मचारी को भी जेल भेज दिया। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के हैं। उधर, नई मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बागोवाली के पास मुठभेड़ में भाग रहे दोनों बदमाशों मनीष गुर्जर और विमल को दबोच लिया। दोनों के पैर में गोली लगी। इनसे जानसठ से हुई लूट के दो लाख 90 हजार रुपये तथा बाइक बरामद हुई। एसपी सिटी ने बताया कि मनीष और विमल शातिर बदमाश है, जो बागपत के खेकड़ा में हुई डकैती की घटना में भी वांछित चल रहे थे तथा उन पर इनाम घोषित था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी सतपाल अंतिल और एसपी देहात आलोक शर्मा ने पत्रकारों को इस लूट के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि 25 फरवरी को जानसठ में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सवा आठ लाख रुपये की लूट की थी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि कंपनी के कर्मचारी शौर्य वत्स उर्फ अर्जित पुत्र विनोद शर्मा निवासी गंगानहर मेरठ ने ही अपने साथियों से यह लूट कराई है। पुलिस ने बुधवार को शौर्य वत्स लूट के 50 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया। उसने बताया कि लूटपाट करने वाले उसके साथी जानसठ आएंगे। जानसठ इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के साथ शौर्य वत्स के बताए गए स्थान जटवाड़ा नहर पुल पर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों प्रवीन बैसला पुत्र वीरसैन बैसला निवासी राज हाइट गंगानगर मेरठ एवं कपिल गुर्जर पुत्र बर्फ सिंह निवासी एफ ब्लाक गंगानगर मेरठ को गिरफ्तार किया। जबकि मनीष गुर्जर पुत्र राजाराज गुर्जर निवासी अगरौली थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद और विमल पुत्र अशोक निवासी ग्राम अतराडा थाना खरखौदा (मेरठ) फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों से तमंचे, बाइक और 3.54 लाख रुपये की बरामद किए। उधर, नई मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बुधवार रात को ही बागोवाली के पास मुठभेड़ में भाग रहे दोनों बदमाशों मनीष गुर्जर और विमल को दबोच लिया। दोनों के पैर में गोली लगी। इनसे जानसठ से हुई लूट के दो लाख 90 हजार रुपये तथा बाइक बरामद हुई। एसपी सिटी ने बताया कि मनीष और विमल शातिर बदमाश है, जो बागपत के खेकड़ा में हुई डकैती की घटना में भी वांछित चल रहे थे तथा उन पर इनाम घोषित था। पुलिस ने लूट कराने वाले कर्मचारी के साथ लूट करने वाले चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें