फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग करने गए जेई से हाथापाई, बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू में चेकिंग करने गए जेई के साथ एक युवक ने हाथापाई कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के सुजड़ू बिजलीघर के जेई राजेश कुमार शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे विभागीय टीम के साथ गांव सुजड़ू के मोहल्ला कुंगरपट्टी में बिजली चेकिंग करने गए थे। बताया कि चेकिंग के दौरान अनियमितता पकड़े जाने पर मुस्तकीम पुत्र जमील नामक युवक ने न केवल टीम के साथ अभद्रता की। बीचबचाव करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और बदसलूकी करते हुए हाथापाई की। आरोपी ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए टीम को भी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए रात में आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

हादसे की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला शिवनगर निवासी शालीन श्रीवास्तव ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मां वैजयंती माला 17 अक्तूबर को शहर के रुड़की रोड स्थित रामपुरी गेट के सामने खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान एक टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया था। लंबे उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर पीड़ित ने अब हादसे की तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें