फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के हाशमपुर गांव में मामूली विवाद में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशमपुर निवासी सतबीर गुर्जर की बेटी की हाल ही में बहसूमा क्षेत्र के गांव झुंझूनी निवासी युवक से शादी हुई थी। शुक्रवार को सतबीर के यहां दामाद उनकी बेटी को विदा कराने के लिए आया हुआ था। विदाई के बाद दंपती कार से घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार हाशमपुर के बाहर पहुंची, वहां खेल रहे दूसरे समुदाय के बच्चों ने कार पर कीचड़ फेंक दिया। विरोध करने पर बच्चों अभद्र व्यवहार किया। सूचना मिलने पर सतबीर मौके पर पहुंचे तो बच्चों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। जानकारी मिलने पर गुर्जर समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। यह देख दूसरे समुदाय के लोग भी सामने आ डटे, जिससे गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। रामराज एसओ राजेेंद्र गिरि ने बताया कि कार पर कीचड़ पड़ने से दो समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कर दिया। अभी तक किसी भी पक्ष की तीर नहीं आई है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें