फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला दक्षिणी खालापार में लेनदेन के विवाद में युवक ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसते हुए पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी शमशाद हुसैन ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा शहजाद कपड़ों की फेरी लगाता है। कुछ समय पूर्व उसने मोहल्ले के ही भूरा के साथ कपड़ों की फेरी लगाने का काम किया था, जिसका अभी तक भूरा ने हिसाब नहीं किया है। इस संबंध में कई बार शहजाद ने भूरा से अपने रुपयों का तकादा किया, लेकिन वह लगातार उसे टालता ही रहा। पीड़ित के अनुसार रुपयों का तकादा करने पर 16 जुलाई की रात आरोपी भूरा मसरूफ, नवेद व अज्ञात साथियों को लेकर घर में घुस आया और शहजाद पर लाठी-डंडों व ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटे की चीख सुनकर शमशाद हुसैन उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र का मेेडिकल कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें