फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कोतवाली के एक सिपाही ने बिटावदा गांव के कुछ ग्रामीणों पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। सिपाही ने ग्रामीणों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिटावदा निवासी हारुण की मंगलवार को सड़क हादसे मौत हो गई थी। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगाया था। जाम लगाने वालों को सिपाही ने समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि बिटावदा गांव के 4-5 ग्रामीणों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सिपाही ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


किशोरी के अपहरण का आरोप
बुढ़ाना। एक ग्रामीण ने अपने ही गांव के दो महिलाओं सहित पांच ग्रामीणों पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी की आयु करीब 15 वर्ष है। मंगलवार को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस की दो महिलाओं सहित पांच ग्रामीणों ने योजना बनाकर उसकी नाबालिग बेटी को घर से गायब कर दिया। ग्रामीण ने कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें