फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज के एक छात्र पर कुछ युवकों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। देवबंद के जडौदा जट निवासी विशाल श्रीराम कालेज का छात्र है। वह यहां पेपर देने के लिए आया था। कालेज की केंटीन में कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। जब वह पेपर देकर बाहर निकला, तो कुछ युवकों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर नई मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


युवती और किशोरी का अपहरण
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के आदर्श कालोनी निवासी ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को हरिनगर निवासी एक युवक अपहरण कर ले गया है। आरोपी शादी शुदा है। उधर, शहर कोतवाली पर बागपत जिले के गांव इदरीशपुर के ग्रामीण ने बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया। बताया कि बेटी यहां वहलना में एक शादी समारोह में आई थी। उसके गांव के ही तीन युवक यहां से उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए। दूसरी ओर, कछौली गांव के सुक्का ने अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि बेटी 13 मई को अचानक लापता हो गई। उधर, मुजफ्फरनगर में नई मंडी क्षेत्र के शेरनगर निवासी नसीम ने पुलिस को बताया कि उसका भाई नदीम 15 मई से लापता है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली।

शादी में आए युवक पर हमला
मुजफ्फरनगर। हरियाणा के रोहतक का गौरव यहां जानसठ रोड पर एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। आरोप है कि मामूली कहासुनी में कुछ युवकों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें