बुढ़ाना। चोरों ने किसान के ट्यूबवेल की छत फाड़कर अंदर से बिजली के उपकरण चोरी कर लिए। कस्बा निवासी सुशील त्यागी ने बताया कि चोरों ने बृहस्पतिवार की रात उसकी ट्यूबवेल की छत फाड़ डाली। अंदर से स्टार्टर, ऑपरेटर, केबिल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।