फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब फेंकने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब फेंकने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कूकड़ा मंड़ी में युवक पर तेजाब फेंकने वाली आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

देवबंद के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी दिलशाद पुत्र इरशाद अहमद पर एसिड अटैक हुआ था। वह यहां कूकड़ा मंडी में अपने रिश्तेदार की ट्रांसपोर्ट पर रह रहा है। शुक्रवार देर रात एक महिला वहां पहुंची और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर फरार हो गई। दिलशाद को गंभीर अवस्था में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में उसके भाई मनशाद ने महराब नामक महिला के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में तेजाब डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि आरोपी महिला देवबंद में रहती है और दिलशाद की दोस्त थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी महिला की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें