मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने एक बालक के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नई मंडी कोतवाली पर बालक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि गांव ही दो आरोपी युवक उसके 12 वर्षीय बेटे को बहला फुसला कर जंगल में ले गए। आरोप है कि वहां पर दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया। साथ ही किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित बालक ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर नई मंडी कोतवाली आए। पुलिस ने बालक को अस्पताल भेज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विवाहिता लापता
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के गांव नसीरपुर निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल को बेटे के साथ मजदूरी पर गया था। उसकी पत्नी व अन्य परिवार के लोग गेहूं काटने गये थे। पुत्रवधु घर पर अकेली थी। जब वह लोग लौटे तो उसकी पुत्रवधु घर पर नहीं थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
मोबाइल लूटा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पर सहारनपुर के हकीकत नगर निवासी सत्यप्रकाश वत्स ने तहरीर दी। बताया कि रविवार की रात वह भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में एक विवाह समारोह में आया था। बारात घर के सामने खड़ा फोन पर बात कर रहा था तभी बाइक सवार तीन बदमाश उससे मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग का आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी सिराज अनवर पुत्र जहीर हसन ने शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया। बताया कि लद्दावाला के पीरवाली गली निवासी शुएब सिद्दीकी पक्ष ने जान से मारने की नियत से उस पर तमंचे से फायरिंग की, जिसमें वह बाल बाल बचा। उधर, दूसरे पक्ष के शुऐब ने भी सिराज पक्ष के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और फायरिंग करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।