भाइयों में मारपीट
रतनपुरी। गांव सठेड़ी में परिवार में एक ही कुनबे के दो भाइयों में खेत की डोल को लेकर मारपीट हो गई। गांव निवासी पाले पुत्र भगवानदास ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार की सुबह अपने खेत में पानी चला रहा था, तभी अजब सिंह पुत्र रूपचंद ने आकर खेत की डोल काटने को लेकर उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि अजब सिंह ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शांतिभंग की आशंका में चालान
रतनपुरी। पुलिस ने गांव भनवाड़ा निवासी दो भाइयों का शांतिभंग में चालान काटा। एसआई शिव कुमार ने बताया कि भनवाड़ा निवासी दो भाइयों सद्दाम पुत्र लीला व हसरत पुत्र लीला आपस में प्लाट को लेकर झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों भाइयों सद्दाम व हसरत का शांतिभंग में चालान कर दिया।