दलित महिलाओं को पीटा
जानसठ। गांव सादपुर के जंगल में चारा काटने गई करीब एक दर्जन दलित महिलाओं को साथ किसान परिवार ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता महिलाओं ने पुलिस तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को गांव सादपुर की रहने वाली एक दर्जन दलित महिलाएं जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थीं। महिलाएं किसान के खेत के पास डोल पर घास काट रही थी। इसी दौरान किसान उसकी पत्नी व पुत्र ने महिलाओं के साथ गालीगलौज की। महिलाओं ने विरोध किया तो तीनों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। कोई भी कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता महिलाओं ने थाने में किसान परिवार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।