फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक नाटकीय ढंग से लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू निवासी महबूब का पुत्र लोहिया बाजार में वेल्डिंग सीखने का काम करता है। 18 फरवरी को वह काम पर गया था, लेनिक लौटकर घर नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं मिल सका। इस पर महबूब ने अज्ञात के खिलाफ पुत्र का अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को लापता युवक राशिद नाटकीय ढंग से घर लौट आया। परिजनों ने पुलिस को राशिद के लौटने की सूचना दी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपनी से घूमने की बात कही है।
विज्ञापन

चोरी की गाड़ी काटने वाले जेल भेजे
मुजफ्फरनगर। राधा फार्म हाउस के गोदाम में चोरी की गाड़ी काटने वाले आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने देवबंद के जायला निवासी योगेंद्र सिंह पुंडीर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका साथी मुकीम निवासी खालापार व दो अज्ञात फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से एक इनोवा, इको स्पाट्र्स कटी हुई कार के साथ बाइक और पाट्र्स बरामद किए थे। पुलिस ने पकड़े गए योगेंद्र को जेल भेज दिया।
अस्पताल चौराहे से ई-रिक्शा चोरी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के इंद्रा कालोनी निवासी मोहित कुमार पुत्र पीतम सिंह ई- रिक्शा चलाता है। बुधवार को वह ई-रिक्शा को लेकर अस्पताल चौराहे पर खड़ा था। यहां पर चाय पीने लगा, तभी उसकी रिक्शा चोरी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक घायल
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के हैदरनगर निवासी मोजपाल पुत्र सेवाराम तितावी शुगर मिल के पास सडक हादसे में घायल हो गया। घायल होने पर मोजपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें