ई-रिक्शा के किराए को लेकर झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ई-रिक्शा के किराए को लेकर दो पक्षों के कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। हमलावर पक्ष दूसरे संप्रदाय का होने पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जनकपुरी निवासी ओमपाल ई-रिक्शा किराये पर देता है। त्यागी कालोनी के पास ही उसकी दुकान है। हाजीपुरा निवासी युवक उसकी ई-रिक्शा किराये पर ले गया था। किराये को लेकर बृहस्पतिवार शाम को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक तब वहां से चला गया और कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ पहुंचा तथा ओमपाल आदि पर हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दो सम्प्रदाय के लोगों के बीच झगड़ा होने की सूचना पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर फरार हो गए थे। घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
भूमाफिया को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तरी सिविल लाइन निवासी भूषण कुमार पुत्र सौदान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर कोतवाली संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी भूमाफिया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी कर जमीन कब्जाने का मामला दर्ज है। उसकी काफी समय से तलाश जारी थी। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया।