फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं के खुलासे का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। दो दिन पूर्व हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के प्रयास में जुटी पुलिस ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनको शीघ्र घटनाओं के खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक में शनिवार रात विपिन पुत्र राजेंद्र व कुलवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के मकान में चोरों ने अलमारी के लॉकर्स तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपयों की कीमत के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। दो दिन बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा करने को लेकर पीड़ितों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई। सोमवार को एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने पीड़ित विपिन व कुलवीर सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को शीघ्र चोरियों की घटनाओं का खुला करने का आश्वासन दिया। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस घटनाओं के खुलासे को लेकर बेहद गंभीर है। घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर शीघ्र पुलिस के चंगुल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें