फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने कार सवार बारातियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में कार सवार बारातियों को पीटा
विज्ञापन

खतौली। बारातियों की कार की साइड लग बाइक में लग गई। बाइक सवार दो युवकों ने कार से नीचे उतारकर बारातियों की जमकर धुनाई कर डाली। हंगामा होने पर सड़क पर जाम लग गया। वाहन सवारों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बिजनौर से दीपचंद पुत्र सतीश के पुत्र नीरज की शनिवार की सुबह बारात गाजियाबाद गई थी। देर रात करीब 11 बजे बारात की कार गाजियाबाद से वापस बिजनौर जा रही थी। कार सवार बाराती शराब के नशे में थे। खतौली व जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर से पहले ही आगे जा रही बाइक में पीछे से ओवरटेक करने के चक्कर में साइड लग गई। साइड लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। गनीमत यह रही कि बाइक सवार दो युवकों को चोटें नहीं पहुंचे। बाराती कार लेकर मौके से चले गए। इन बाइक सवारों ने पीछा करते हुए कार को भलवा पुलिस चौकी से पहले ही बाइक को आगे लगाकर रुकवा ली। कार के रोकते ही बाइक सवार युवकों ने बारातियों को बाहर निकाल करके पिटाई शुरू कर दिया। सड़क के बीच में कार और बाइक के खड़े होने से दोनों ओर से आ रहे एक दर्जन वाहनों को चालकों ने रोक लिया, जिससे जाम लग गया। मारपीट व हंगामा होने पर अन्य वाहनों के सवार लोग मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाया। बारातियों ने युवकों को बाइक में हुए नुकसान के पैसे भी दे दिए। इसके बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें