फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं पर मायके में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं पर मायके में हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी व खादरवाला की दो महिलाओं को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट के बाद ससुराल से निकाल दिया गया। दोनों पीड़िताओं ने ससुराल पक्ष पर मायके में आकर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के घेरखत्ती निवासी शालिनी भाटिया ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शिवानी की शादी करीब एक साल पूर्व अलमासपुर निवासी युवक से हुई थी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पांच माह पूर्व ससुराल वालों ने शिवानी को मारपीट कर गर्भावस्था में ही घर से निकाल दिया था। इसके बाद से शिवानी मायके में ही रह रही है। आरोप है कि शनिवार को पति, सास-ससुर व ननद-जेठानी मायके पहुंची और विवाहिता पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने विवाहिता की मां पर मकान बेचकर दहेज की मांग पूरी करने का भी दबाव डाला। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला निवासी गुलनाज जाफरी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब साढ़े तीन साल पूर्व चरथावल के युवक से हुई थी, जिससे उसे तीन साल का बेटा भी है। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कुछ माह पूर्व ससुराल पक्ष ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। दोनों पक्षों के बीच दहेज उत्पीड़न का वाद भी न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता के अनुसार शनिवार को वह खालापार के एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में गई थी, जहां उसकी सास भी अपनी बहन के साथ आई हुई थी। आरोप है कि यहां सास व उसकी बहन ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए वाद वापस लेने का दबाव बनाया। इंकार करने पर आरोपी महिलाओं ने गुलनाज पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें