फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाड़पुर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खतौली। गांव लाड़पुर में छात्रा को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में पथराव हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर स्थिति को संभाला। पीड़ित छात्रा पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

लाड़पुर गांव में शुक्रवार की देर शाम को इलियास की पुत्री अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान पड़ौसी फारुक पक्ष के लोगों ने अपने मकान में तेज आवाज से डीजे बजा रखा था। छात्रा ने तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध किया। आरोप है कि फारुक पक्ष के लोगों ने शराब के नशे में छात्रा को बुरा भला कहा। मौके पर पहुंचे छात्रा के पिता इलियास को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने समाने आ गए। इस दौरान महिलाओं ने मकान की छत से पथराव भी किया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में इलियास, रुखसार, आस मोहम्मद व राबिया घायल हो गए। हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह से ही गांव के जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता कराने के प्रयास में लगे हुए थे। शाम तक दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता नहीं हो सका। शनिवार शाम पीड़ित इलियास ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें