आशा ने जान देने की कोशिश की
खतौली। घरेलू कलह में अस्पताल की आशा ने कमरा बंद करके अपने शरीर के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकला।
मोहल्ला देवीदास निवासी ऊषा पत्नी संदीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा है। घरेलू कलह से महिला परेशान है। सोमवार की शाम को उसने मकान में कमरे का अंदर से ताला लगा लिया और केरोसिन छिड़कर लिया। महिला ने पहले कमरे में रखे कपड़ों में आग लगाई। मकान के अंदर से धुआं उठने पर परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में महिला आग लगाकर आत्महत्या करने के लिए आग लगाने ही वाली थी कि पुलिस ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को बचा लिया। पुलिस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
करंट से महिला झुलसी
खतौली। मोहल्ला आर्यपुरी निवासी संतोष जानसठ तिराहे पर बिजली के ट्रांसफार्मर के पास सड़क किनारे नीचे बैठकर चूड़िय़ां बेचती है। सोमवार की सुबह वह सड़क पर बैठने के लिए धूप से बचने को तिरपाल लगाने के लिए ट्रांसफार्मर के चारों ओर लगी लोहे की जाली में रस्सी बांधने लगी। अचानक जाली में करंट आ गया। करंट लगने से संतोष झुलस गई। लोगों ने महिला को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।