फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े युवक से बाइक-नकदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े युवक से बाइक-नकदी लूटी
विज्ञापन

तितावी। धौलरी मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने बुड़ीना कलां के युवक से दिनदहाड़े बाइक-नकदी व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीनाकलां निवासी जितेंद्र शनिवार दोपहर के समय बाइक पर तितावी की हिंडन नदी की पटरी मार्ग से गांव लौट रहा था। गांव धौलरी के निकट अचानक पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने जितेंद्र पर तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी देते हुए उससे बाइक के साथ ही मोबाइल व करीब ढाई हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने जितेंद्र को पास के एक गहरे खेत में धक्का देकर गिरा दिया और तमंचे लहराते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित जितेंद्र किसी तरह तितावी थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे तीनों बदमाश
तितावी। धौलरी मार्ग पर दिनदहाड़े बुड़ीनाकलां के जितेंद्र से हुई लूट से ग्रामीणों के साथ ही थाना पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है। पूछताछ में पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि तीनों बदमाश नई उम्र के थे और अपने मुंह पर कपड़ा लपेटकर चेहरे को पूरी तरह से छिपाया हुआ था। पुलिस अब मोबाइल सर्विलांस के जरिये बदमाशों की तलाश के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें