फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछौली में विजिलेंस टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पावर कारपोरेशन की विजिलेंस टीम ने गांव कछौली में छापेमारी करते हुए दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। टीम ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विजिलेंस प्रभारी आरके धारीवाल व रोहना बिजलीघर के जेई नीरज कुमार शर्मा ने टीम के साथ गांव कछौली पहुंचकर छापेमारी की। टीम ने ग्रामीणों के बिजली कनेक्शन चेक किये। इस दौरान सोनू, सुरेंद्र, विजय कुमार, चंद्रपाल, सुक्का, तेजपाल, श्रीपाल, तीर्थपाल, पुष्कर, रोहताश के यहां पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। बकाया बिल होने के कारण इनका कनेक्शन पूर्व में काट दिया गया था, ये लोग मौके पर अवैध रूप से बिजली जलाते हुए मिले है। वहीं टीम को कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा पाये है। विजिलेंस प्रभारी आरके धारीवाल ने इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, भोकरहेड़ी बिजलीघर के जेई आजाद धीरेंद्र ने बताया कि भोकरहेड़ी व भोपा बिजलीघर से जुडे़ उपभोक्ता जो गर्मी में एसी चला रहे है वे अपना भार बढ़वा ले। यदि चेकिंग के दौरान स्वीकृत से अधिक भार मिला तो रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें