फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में विवाहिता ने आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह में विवाहिता ने आग लगाई
विज्ञापन

छपार। घरेलू कलह में विवाहिता ने केरोसिन छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजनों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई और उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
गांव कासमपुर निवासी शाने आलम की पत्नी शीबा की किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई, जिस पर उसने ऊपर कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। विवाहिता के शोर मचाने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई। लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुकी थी। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के ससुर अय्यूब को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों को लाठी व डंडों से पीटा
छपार। चाऊमीन खाते हुए दो भाइयों की एक शराबी युवक के साथ कहासुनी हो गई। शराबी व उसके पिता ने दोनों भाइयों को लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायलों के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव सिसोना निवासी ब्रजभूषण शर्मा के दो पुत्र रविदत्त व शुभम बृहस्पतिवार की शाम को बस अड्डे पर चाऊमीन खाने के लिए पहुंचे। चाऊमीन के ठेले पर पहले से ही गांव का एक शराबी युवक अमित खड़ा था। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वह दोनों को गालीगलौज करने लगा। झगड़ा सुनकर नशेड़ी का पिता मुकेश भी मौके पर आ गया। दोनों ने युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी वहां से भाग निकले थे। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें