आईपीएल मैचों में लगाया जा रहा है सट्टा
मुजफ्फरनगर। इन दिनों चल रहे आईपीएल मैचों में टीमों की हारजीत को लेकर सट्टे का कारोबार चल रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैै, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने क्रिकेट मैचों में सट्टे का कारोबार करने वालों की धरपकड़ कर निर्देश पुलिस को दिए है।
आईपीएल मैच को लेकर शहर में सट्टा लगाया जा रहा है। कुछ सटोरिये बड़े पैमाने पर मैच में टीमों के हारजीत को लेकर मोटा सट्टा करा रहे है। जिसकी सूचना मिलने पर शहर की पुलिस सक्रिय हो गई है। एक सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने सरकुलर रोड पर छापा मार कर कृष्णापुरी निवासी अजय उर्फ अज्जू पुत्र नंदकिशोर को आईपीएल मैचों में सट्टा का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी महेश फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से आईपीएल की सट्टा पर्ची, 12300 रुपये, स्कूटी आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया है। अन्य की पुलिस तलाश में लगी है।
विवाहिता झुलसी
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी मिथलेश पत्नी नरेश को संदिग्ध हालातों में गंभीर रुप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाुजक बनी हुई है।
मासूम ने खाई ऑलआउट
मुजफ्फरनगर। खेल-खेल में एक मासूम बालक ने ऑलआउट खा ली, जिससे बालक की हालत बिगड गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मल्हुपुरा निवासी डेढ़ वर्षीय कुलसुम पुत्री नदीम ने अपने घर में खेलते समय ऑलआउट खा ली।हालत बिगडने पर परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के महमूदनगर से युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके पिता ने पांच लोगों पर उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने पिता का आरोप है कि जनकपुरी निवासी अरशद, जुनैद, इरशाद सहित दो युवतियों ने उसकी बेटी का बहला फुसला कर अपहरण किया है। पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गैस एजेंसी कर्मी पर धोखाधड़ी का आरोप
मुजफ्फरनगर। एक महिला ने गैस एजेंसी कर्मचारी पर धोखाधड़ी कर उसके नाम पर गैस कनेक्शन लेकर इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गऊशाला नदी रोड निवासी राधा ने शहर कोतवाली पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि प्रभु गैस एजेंसी के कर्मचारी ने उससे गैस कनेक्शन के लिए उसके कागजात लिए थे। आरोप है कि उक्त कर्मचारी ने उसके नाम पर गैस कनेक्शन ले लिया जिसका उसे पता तक नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
एटीएम बदलकर रुपये निकाले
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर मंसूरपुर के गांव नरा निवासी वेदूकांत पुत्र हरियोगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह शिव चैक स्थित पीएनबी के एटीएम पर रुपये निकाल रहा था। एक युवक ने उसका कार्ड बदल लिया और उसके खाते से कई बार में हजारों रुपये निकाल गए।