शराब की भट्ठी पकड़ी, तीन आरोपी बंदी
शाहपुर। निरमानी के जंगल से पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब और उपकरण सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
हरसोली पुलिस चौकी प्रभारी अनित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव निरमानी और गढ़ी दुर्गनपुर के जंगल में कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने भट्ठी पर छापा मारा। जहां से कच्ची शराब बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में कच्ची शराब के अलावा तीन युवकों को हिरासत में लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में तीनों युवकों ने अपने नाम सचिन पुत्र अमन, अजीत पुत्र जिले सिंह निवासी निरमानी, काला पुत्र घमंडी निवासी गढ़ी दुर्गनपुर बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
जिलाबदर गिरफ्तार
भौराकलां। पुलिस ने सिसौली निवासी मोनू पुत्र भागमल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि वह आपराधिक प्रवृति का है। कई मामले दर्ज हैं। उसे डीएम ने अक्तूबर 2017 में जिला बदर किया था, मगर वह सिसौली में ही छिपकर रह रहा था। उसको उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।