फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 लैपटॉप चोरी का मामला लखनऊ तक गूंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। तहसील से 37 लैपटॉप चोरी का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी चोरी की घटना की जानकारी मांगी है। पुलिस लैपटॉप चोरी की घटना का खुलासा करने में जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

तहसील खतौली से लाखों रुपयों की कीमत के 37 लैपटॉप चोरी होने की घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। नजारत स्टोर में लैपटॉप रखे हुए थे, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए रात के समय चौकीदार भी नहीं रखा गया। हालांकि तहसील की सुरक्षा में दिनरात पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं, इसके बावजूद लैपटॉप चोरी कर लिए गए। तहसील से 37 लैपटॉप चोरी होने का पता 26 जनवरी को लगा था। उसी दिन अधिकारियों को अवगत कराते हुए नाजिर अनिल कुमार ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। तहसील से लैपटॉप चोरी होने का मामला लखनऊ तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस मामले की जानकारी ली है। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आए डीएम राजीव कुमार शर्मा ने भी तहसीलदार अमित कुमार से लैपटॉप चोरी होने की घटना की जानकारी ली। तहसीलदार अमित कुमार का कहना है कि लैपटॉप चोरी होने की घटना की जानकारी सभी अधिकारियों को है। पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें