फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरी में युवती से छेड़छाड़ पर भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरी में युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
सूबे की भाजपा सरकार और जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई भी केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रह गई है। इस वजह से मनचलों को पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं रह गया है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को मोहल्ला रामपुरी में युवती से छेेड़छाड़ करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि आरोपियों ने युवती पक्ष के मकान पर धावा बोलकर मारपीट की। झगड़े में कई लोग घायल हो गए। हंगामा होने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर एक आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी युवक एक युवती के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है। बृहस्पतिवार को भी उक्त युवक ने युवती पर फब्तियां कस कर परेशान किया। इस पर युवती ने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले को लेेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बन गया। युवती के परिजनों ने युवक को फटकार लगाई तो वह आगबबूला हो गया। आरोप है कि छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। युवक ने परिजनों को साथ मिलकर पीड़ित पक्ष के मकान पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों से हमला किया। हमलावरों ने युवती के पिता व अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस युवक के पिता को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। युवती के पिता ने आरोंपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि छेड़छाड़ के मामले में आरोपी लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें