फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में खूब चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। धीराहेड़ी गांव में नाली को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी में दो किसान परिवार के लोगों में लाठी-डंडे और ईट पत्थर चले।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ओमकार और रविंद्र के खेत आसपास हैं। एक नाली के माध्यम से ही दोनों की फसलों में पानी जाता है। रविंद्र ने नाली में पाइप डाल रखा था, जिसका विरोध ओमकार कर रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई। लोगों के समझाने के बाद भी लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चल पड़े। एक पक्ष द्वारा झगड़े की सूचना डायल 100 पुलिस को दी गई, जिससे पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। ओमकार ने थाने पर कई लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। मारपीट में ओमकार, उसका भाई जितेन्द्र और बेटा राहुल घायल हुए। उधर दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंचकर रविद्र, बबली, जुगनू के घायल होने की सूचना पुलिस को दी है। एक और मामले में भोपा के इंटर कॉलेज के छात्रों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी, जिसमें धीराहेड़ी निवासी छात्र विक्की को चोटें आईं। विक्की के पिता ने कई आरोपियों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें