फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रताल मेले में जा रहे युवक पर गोली चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रताल मेले में जा रहे युवक पर गोली चलाई
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस चौकी के सामने ही चुनावी रंजिश के चलते सगे भाइयों ने प्रधान के चचेरे भाई पर गोली चलाई। गोली नहीं लगने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया। घायल को भोपा सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। दोनों पक्ष शुक्रताल गंगा स्नान मेले में जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम करते हुए एक आरोपी को ग़िरफ्तार कर लिया है।
जानसठ थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कलां निवासी अनुज पुत्र पप्पू ने भोपा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वह अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर शुक्रताल गंगा स्नान मेले में जा रहा था। उसका आरोप है कि गांव के ही सत्यम और शिवम पुत्रगण सोमपाल भी अपनी भैंसा-बुग्गी से शुक्रताल जा रहे थे। ये लोग उसके परिवार से चुनावी रंजिश रखते हैं। मंगलवार रात जब मोरना पहुंचे तो वहां पर सत्यम और शिवम भी मिले, जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए उन पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। इसके बाद आरोपियों ने उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी को हिरासत में लेकर घायल को उपचार के लिए भोपा भिजवाया, जहां से उसे रैफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि अनुज वर्तमान प्रधान का चचेरा भाई है, जिसके कारण ग्राम प्रधानी की रंजिश के चलते आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। चौकी प्रभारी तेजसिंह यादव ने बताया कि एक आरोपी सत्यम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दस वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म
भोपा। घर के बाहर खेल रहे दस वर्षीय बच्चे के साथ एक किशोर ने चाकू से डरा धमका कर कुकर्म किया। घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत करने पर पीड़ित के पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने भोपा पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका दस वर्षीय पौत्र, जो कक्षा दो में पढ़ता है। मंगलवार को वह कुछ बच्चों के साथ घर से बाहर खेल रहा था। आरोप है कि गांव का ही किशोर उसके पौत्र को बहला-फुसला कर स्कूल में खाली कमरे में ले गया और उसके साथ हाथापाई करने लगा। उसने विरोध किया तो उसके गले पर चाकू रखकर उसके साथ कुकर्म किया। जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दहशत के कारण बच्चे ने अगले दिन बुधवार को घटना की जानकारी अपनी मां को दी। उसका आरोप है कि जब बच्चे के माता-पिता शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर लेकर मांमले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
श्रद्धालु की मौत
भोपा। परिजनों के साथ गंगा स्नान मेले में जा रहे श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव लौट गए। थाना जानसठ क्षेत्र के गांव नंगला कबीर निवासी श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी में सवार होकर शुक्रताल गंगा स्नान मेले में जा रहे थे। जैसे ही वह बुधवार सुबह भोपा के निकट पहुंचे तो एक भैंसा-बुग्गी में सवार धर्मेंद्र (45) पुत्र इंद्रपाल के सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सा प्रभारी आजादवीर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों सहित साथ चल रहे आधा दर्जन भैंसा-बुग्गी सवार श्रद्धालु भी गमगीन माहौल में वापस लौट गए। शव के गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

भोपा में बुखार से छात्रा की मौत
भोपा। बुखार के चलते कक्षा नौ की छात्रा की मौत हो गई। कुछ दिन पहले छात्रा का पिता दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया था। भोपा निवासी धर्मसिंह उर्फ लाला की बेटी शिवानी (14) भोपा के स्वामी कल्याण बालिका इंटर कालेज की कक्षा 9वीं की छात्रा है, जो पिछले कई दिनों से बुखार की चपेट में थी। निजी डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार भी कराया जा रहा था। बुधवार को हालत बिगड़ती चली गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। एक माह पूर्व धर्मसिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जो बेड रेस्ट पर है। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें