फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को नशीला जूस पिलाकर किया बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को नशीला जूस पिलाकर किया बेहोश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पत्नी को नशीला जूस पिलाकर पति घर में रखी करीब पचास हजार की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पीड़िता ने आरोपी के लंदन भाग जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के अंबा विहार निवासी फरहाना ने पुलिस को अवगत कराया कि उसका निकाह इंग्लैंड के परवेज पुत्र गुलमर्क के साथ पांच जून 2014 को निकाह हुआ था। 12 जुलाई 2015 को पति उसे भी अपने साथ लंदन ले गया था। 18 सितंबर 2015 को बेटी जायना लंदन में ही पैदा हुई थी। 15 अक्तूबर को दोनों बेटी के साथ लंदन से वापस आ गए और अंबा विहार में किराए के मकान में रहने लगे। एक मार्च 2017 को आरोपी नशीला जूस पिलाकर घर में रखी 50 हजार की नगदी और डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर घर से फरार हो गया। पति के फरार होने के बाद से ही दोनों पक्षों में फैसले के प्रयास चल रहे थे। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने शहर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी पति परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि शक है कि आरोपी लंदन भाग गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें