फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी नहीं हुई तो दे दूंगी जान, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी से शादी नहीं हुई तो दे दूंगी जान
विज्ञापन

जानसठ। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। प्रेमी ने धोखे से प्रेमिका को बुलाकर दोस्त से भी संबंध बनाने की कोशिश कराई। युवती ने शोर मचाया तो गांव में बात जगजाहिर को गई। ग्रामीणों की पंचायत में भी युवती ने अपने प्रेमी पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया। युवती ने चेतावनी देते हुए कह कि अगर उसकी शादी प्रेमी नहीं हुई तो वह अपने जान दे देगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का युवक से प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि युवक अपनी प्रेमिका से शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। बुधवार की रात को तीन बजे प्रेमी ने फोन करके प्रेमिका को किसी जगह पर बुलाया। प्रेमिका फोन पर उस जगह पर पहुंची। प्रेमी ने अपने दोस्त से प्रेमिका को संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती रात के समय शोर मचा दिया। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों में जाग हो गई। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में युवती ने कहा कि अगर उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं हुई तो वह जान दे देगी। युवती अपने प्रेमी से साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। पीड़िता युवती ने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें