फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी पार्टी में जमकर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरयानी पार्टी में जमकर बवाल
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव टंडेढ़ा में बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जनसभा के बाद पूर्व विधायक मौलाना जमील कासमी के आवास पर आयोजित बिरयानी पार्टी में खाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। देर रात पूर्व विधायक व उनके बेटे समेत नौ लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मौलाना जमील अहमद के बेटे समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव टंडेढ़ा में शनिवार को बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा के बाद पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी के आवास पर बिरयानी पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में बिरयानी पहले लेने को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिनमें मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए और कार्यक्रम में भगदड़ के साथ ही क्षेत्र में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे एसओ ककरौली जितेंद्र अंबावत ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ते हुए स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने पूर्व विधायक के आवास पर मौजूद कई भगोनों में तैयार बिरयानी को नष्ट करा दिया। इसके साथ ही वहां मौजूद घी के टिन और अन्य सामग्री को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

उधर, देर रात पूर्व विधायक मौलाना जमील व उनके पुत्र नईम अहमद समेत नौ लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक पुत्र के साथ ही गांव टंडेढ़ा निवासी नवाब पुत्र फैय्याज व जकरिया पुत्र अशरफ, गांव सिकंदरपुर निवासी आसिफ पुत्र शाहिद, नूरहसन पुत्र अहमद हसन व अरशद पुत्र मकसूद, देवबंद के गांव जाहिदपुर निवासी दोस मोहम्मद पुत्र नुसरत अली और गांव उल्हेड़ा निवासी यासीन पुत्र फजलू शामिल हैं। एसओ ककरौली जितेंद्र अंबावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आचार संहिता व धारा-144 का उल्लंघन, मुर्गा बिरयानी खिलाकर वोट डालने का दबाव बनाने, बलवा, पार्टी के झंडे लगाने और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पूर्व विधायक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने बताया कि गांव टंडेढ़ा में कांग्रेस प्रत्याशी की जनसभा के लिए अनुमति ली गई थी, जिसके बाद बिना अनुमति के ही बिरयानी पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें पूर्व विधायक व उनके बेटे समेत नौ लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात पूर्व विधायक पुत्र समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें