फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में 9 शराब तस्कर पकड़े, 100 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली में 100 लीटर शराब बरामद
विज्ञापन

खतौली/जानसठ। सहारनपुर और उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से 100 से अधिक लोगों की मौत होने के बाद पुलिस प्रशासन ने शराब माफिया के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाना शुुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार की रात को कई स्थानों पर दबिश देकर शराब के धंधे में लिप्त नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियान चलाकर शराब के धंधे में लिप्त आरोपी मोहल्ला होली चौकी निवासी योगेश पुत्र मदन, मिशन कंपाउंड निवासी कोरियान दास पुत्र ब्रहमदास, मोहल्ला शिवपुरी निवासी सोनू पुत्र नंदराम, शाहबाग बुढ़ाना निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र हारुन, कासिम पुत्र अब्दुल करीम, आसिफ पुत्र वाजिद सहित नौ आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से 100 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके सभी को जेल भेज दिया है। उधर, जानसठ में गांव घटायन, तालड़ा, वाजिदपुर, गढ़ी, खलवाड़ा, मेहलकी, तिसंग, राजपुर कला, तिलौरा, बहादुरपुर, मनफोड़ा सहित एक दर्जन गांवों में पुलिस ने मुनादी कराकर कच्ची या मिलावटी शराब नहीं पीने का आग्रह किया। कच्ची शराब बेचने वालों की सूचना देने वाले को इनाम देने की माइक द्वारा घोषणा की गई। इंस्पेक्टर आरवी कौल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के घरों पर दबिश दी जा रही है तथा मुनादी कराकर शराब बेचने वालों की सूचना देने वालों को इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें