महिला से फोन पर अभद्रता
खतौली। नगर के एक होटल पर नौकर ने मुजफ्फरनगर निवासी महिला के साथ उसके फोन पर अभद्रता की। आरोपी नौकर ने महिला के पति के साथ भी गालीगलौज की। पुलिस ने नौकर को हिरासत में लिया है।
आटा मिल पार्टनर को धमकी दी
खतौली। मेरठ निवासी पारस जैन ने सफेदा रोड के पास आटा मिल लगा रखी है। आरोप है कि आटा मिल मालिक के पार्टनर को बुधवार को मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर मशीनें चोरी की बताते हुए धमकी दी। धमकी से आटा मिल मालिक का पार्टनर पूरी तहरीर भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
हादसे में बाइक सवार घायल
खतौली। हाइवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास बुधवार की रात को कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार दौराला निवासी सतीश पुत्र रमेश घायल हो गया, जबकि उसका साथी आलोक बाल बाल बचा। आलोक ने घायल सतीश को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।