फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत महिला के कुंडल चोरी होने पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के श्रीबालाजी चौक स्थित एक हॉस्पिटल में विगत नौ जुलाई को भर्ती कराई गई महिला मरीज की मौत के बाद उनके कानों से सोने के कुंडल गायब कर दिए गए। तीन दिन से हॉस्पिटल के चक्कर काट रहे परिजनों ने बृहस्पतिवार को इसे लेकर हंगामा किया। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ तहरीर भी दी। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी दीपक ने नौ जुलाई की रात करीब आठ बजे अपनी मां सुमन पत्नी सुंदरलाल को हार्ट की शिकायत पर श्रीबालाजी चौक स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर परिजन शव को लेकर घर लौट गए। अगले दिन परिजन महिला को अंतिम स्नान कराने लगे तो उनके कानों से सोने के कुंडल गायब थे। परिजनों ने तत्काल संबंधित हॉस्पिटल के डॉक्टर को कुंडल गायब होने की जानकारी दी। इस पर डॉक्टर ने उन्हें अगले दिन हॉस्पिटल आने के लिए कहा। परिजनों ने अगले दिन हॉस्पिटल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो महिला को भर्ती कराए जाते समय उनके कानों में कुंडल साफ नजर आए। आरोप है कि इसके बावजूद डॉक्टर दो दिन तक लगातार परिजनों को टरकाते रहे। आखिरकार बृहस्पतिवार शाम परिजन अन्य लोगों के साथ हॉस्पिटल पहुंचे और सोने के कुंडल लौटाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद परिजनों ने शहर कोतवाली में आरोपी डॉक्टर व उनके स्टाफ के खिलाफ कुुंडल चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे थे।

करंट से भैंसे की मौत
तितावी। थाना क्षेत्र के गांव धनसैनी निवासी जगदीश बृहस्पतिवार को भैंसा बुग्गी लेकर खेतों में जा रहा था। पीड़ित के अनुसार, उसके खेतों से होकर पड़ोसी की ट्यूबवेल के तार जा रहे हैं, जो ढीले होकर काफी नीचे लटक चुके हैं। इस पर तार उठाने के लिए कई बार जेई को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर फिलहाल तारों को बल्ली लगाकर ऊपर उठाया गया था। पीड़ित के अनुसार, बृहस्पतिवार को जब वह भैंसा बुग्गी लेकर खेतों पर पहुंचा तो अचानक तारों को ऊपर उठाने के लिए लगाई गई बल्ली टूट गई, जिससे तार नीचे लटककर भैंसे के ऊपर गिर गए। इसके चलते करंट लगने से भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने भैंसे की मौत के लिए जेई को जिम्मेदार बताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें