फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में हत्या करके फेंका गया शव किस किशोरी का था

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की हत्या में एफआर लगाई
विज्ञापन

खतौली। गांव रसलूपुर के जंगल में छह माह पूर्व रात को किशोरी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर उसके शव को गन्ने की पत्ती में छिपा दिया गया था। उस वक्त पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल कराई थी। किशोरी के शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अब इस केस में एफआर लगा दी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष एक नवंबर की सुबह गांव तुलसीपुर निवासी किसान सौवीर के गांव रसूलपुर के जंगल में उसके खेत के अंदर से किशोरी का शव पड़ा मिला था। किसान के खेत में मजदूर गन्ना छीलने गए थे। मजदूरों ने शव देखकर किसान को जानकारी दी। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में 17 साल की किशोरी का शव निकला। मृतका किशोरी के गले में चुनरी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस का कहना था कि 31 अक्तूबर की रात में हत्यारों ने किशोरी की हत्या करके शव को सड़क से काफी दूर खेत में डाल दिया था। हत्यारों ने शव को पत्ती से ढक दिया था, ताकि शव किसी को दिखाई न दे। छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस को पता नहीं चल सका कि हत्या करके जंगल में फेंका गया शव किस किशोरी का था। वह कहां की रहने वाली थी, उसकी हत्या किसने की है। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। इसलिए पुलिस ने इस केस में एफआर लगा इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें