खतौली। बस में सीट पर बैठने को लेकर युवकों में मारपीट हो गई। शुक्रवार की शाम को खतौली से मीरापुर रोड पर चलने वाली प्राइवेट बस में जानसठ बस अड्डे से कुछ युवक मीरापुर जाने के लिए चढ़े। इनकी सीट पर बैठने को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवकों के बीच मारपीट हो गई। चालक बस को रोक दिया। बस रुकने पर युवक लड़ते हुए बस से नीचे उतर गए। काफी हंगामा होने पर बस में सवार अन्य यात्रियों ने युवकों को बामुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया। करीब आधा घंटे तक बस सड़क किनारे ही खड़ी रही। मामला शांत होने पर चालक बस को लेकर मीरापुर के लिए चला। इस मामले की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।