फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरबाजी के आरोपी युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। पुलिस ने कबूतरबाजी के आरोप में कुल्हेड़ी के मोहसिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नंगला राई के मेहरू ने आरोपियों ने कुल्हेड़ी के मोहसिन समेत दो युवकों ने पीड़ित को मलेशिया में वहां की मुद्रा के 1800 माहवार के हिसाब से कार्य करने के लिए भेजा था। आरोप है कि वहां दोनों को बताए मुताबिक कोई काम नहीं मिला। दोनों युवकों को बंधक बनाकर भूखा रखा गया। परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को पुलिस ने कुल्हेड़ी निवासी मोहसिन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पति समेत पांच पर उत्पीड़न की रिपोर्ट
चरथावल। अमरोहा जनपद के थाना धनौरा के गांव निवासी महिला ने क्षेत्र के गांव निरधना में ससुराल वालों पर दहेज के पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पड़ताल के बाद पति देवर और सास समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का निकाह तीन साल पहले गांव के युवक से हुआ था। पति के खिलाफ अप्राकृतिक कार्य करने एवं देवर पर रेप का भी आरोप है।

बूथ स्तर पर मनेगा वाजपेयी का बर्थडे
चरथावल। कस्बे में मंगलवार को एक बैंक्वट हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन बूथ स्तर धूमधाम से मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में 14 प्रदेशों में केसरिया लहरा रहा है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत रंग ला रही है। जिला विस्तारक नरदेव, रामभूल सिंह पुंडीर दूधली, सुरेंद्र कश्यप छिमाऊ, अजय वर्मा, मनीष गर्ग, मिथुन त्यागी, अनुज त्यागी, मामचंद, नरेश त्यागी, कमलकांत, सचिन धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें